फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party follows give and take policy for Congress.

SP: सपा ने महाराष्ट्र में 12 और हरियाणा में 5 सीटों पर किया दावा, एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो... की नीति अपनाई

Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
सार

सपा ने कांग्रेस के साथ एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो... की नीति अपनाई है। हरियाणा और महाराष्ट्र में सीट के बदले पार्टी उपचुनाव में कांग्रेस को दो सीटें दे सकती है।

विज्ञापन
Samajwadi Party follows give and take policy for Congress.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सपा ने इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में 12 और हरियाणा में 5 विधानसभा सीटों पर दावा किया है। इसके एवज में कांग्रेस को यूपी विधानसभा उपचुनाव में दो सीटें मिल सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि सपा नेतृत्व ने भविष्य के लिए कांग्रेस को अपना फलसफा भी समझा दिया है- ‘एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो’।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा की 10 रिक्त सीटों पर महाराष्ट्र और हरियाणा के आम विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव होने की संभावना है। इन राज्यों के आम चुनाव अक्तूबर में होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने भी गठबंधन के तहत यूपी विस उपचुनाव में सीटें मांगी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में एक सीट सीसामऊ (कानपुर) सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है, जबकि नौ विधायक अब लोकसभा सांसद बन चुके हैं। इनमें से पांच सीटें करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी अभी सपा के पास थीं। वहीं, खैर, गाजियाबाद व फूलपुर भाजपा, मझवा निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद ने जीती थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नजदीकी राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि अगर महाराष्ट्र और हरियाणा में उनकी पार्टी का दावा स्वीकार किया गया तो यूपी में गाजियाबाद और मिर्जापुर की मझवा सीट कांग्रेस को देने पर विचार हो सकता है।


हरियाणा में सपा ने जींद, महेंद्र नगर, गुड़गांव और रेवाड़ी जिलों की पांच विधानसभा सीटें मांगी हैं। सपा नेतृत्व का कहना है कि इन सीटों पर मुस्लिम व यादव जाति के मतदाता बहुतायत में हैं, जिससे समीकरण उनके पक्ष में हैं। ये वो सीटें हैं, जो कांग्रेस लगातार तीन-चार चुनावों से हार रही है।

महाराष्ट्र में इन 12 सीटों पर ठोंका दावा
महाराष्ट्र में मानखुर्द शिवाजी नगर व भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट अभी सपा के पास हैं। इन दो सीटों के अलावा भिवंडी पश्चिम, मालेगांव सेंट्रल, वरसोवा, औरंगाबद पूर्व, धुले, अकोला वेस्ट, नागपुर सेंट्रल, करंजा, जलगांव जामोद, रावेर और अमरावती सीटों पर अपना दावा ठोंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed