{"_id":"5dcfcd708ebc3e548349dea8","slug":"samajwadi-party-attack-on-cm-yogi-adityanath-over-swati-sngh-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री स्वाति सिंह मामले में बोली सपा- भ्रष्टाचार पर इसी जीरो टॉलरेंस की दुहाई देते हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री स्वाति सिंह मामले में बोली सपा- भ्रष्टाचार पर इसी जीरो टॉलरेंस की दुहाई देते हैं मुख्यमंत्री
Sat, 16 Nov 2019 03:50 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह द्वारा सीओ को धमकाने के मामले में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे विवाद को शर्मनाक बताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘मामला हाई प्रोफाइल है मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में चल रहा है। आप कौन सी जांच कर लेंगी? बैठिए आकर कभी’ पार्टी ने कहा कि ये भ्रष्टाचार को लेकर वही जीरो टॉलरेंस है जिसकी दुहाई मुख्यमंत्री जी देते नहीं थकते? शर्मनाक!
वहीं इस मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि स्वाति सिंह मंत्री का बयान स्पष्ट है कि अपराधियों का बोलबाला है,सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सदन में लाएगी और इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच भी जाएंगे।
बता दें कि मंत्री स्विति सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सीओ को धमका रही हैं। ऑडियो में स्वाति सिंह कह रही हैं कि- ‘सीओ साहब, आपने अंसल के खिलाफ कोई एफआईआर लिखा है क्या...क्यों लिखा आपने। आपको पता नहीं है, ऊपर से आदेश है कोई एफआईआर नहीं लिखा जाएगा। सारे फेक एफआईआर लिखे जा रहे हैं।’ शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल यह ऑडियो मंत्री स्वाति सिंह और सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह की बातचीत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह अंसल कंपनी के खिलाफ पीजीआई थाना में एफआईआर दर्ज होने पर सीओ कैंट से सवाल-जवाब कर रही हैं। वह सीओ से यह भी कह रही हैं कि अगर यहां काम करना है तो एक दिन आकर बैठ लीजिएगा।
यह वायरल ऑडियो बृहस्पतिवार शाम का बताया जा रहा है। इसके बारे में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में मंत्री स्वाति सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने टाल दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंसल कंपनी के खिलाफ बीते दिनों पीजीआई थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित का आरोप था कि उसने प्लॉट के लिए कंपनी में संपर्क किया था। प्लॉट खरीदने के लिए निर्धारित रकम जमा की, इसके बाद भी जमीन नहीं दी गई। रुपया भी वापस नहीं मिला। पीड़ित ने केस दर्ज कराया जिसकी जानकारी पाकर मंत्री स्वाति सिंह ने सीओ से फोन पर बातचीत की थी। इस प्रकरण में सीओ डॉ. वीनू सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।