{"_id":"666ea24b8d6d2c2979031466","slug":"salon-worker-spit-massage-on-customer-face-in-lucknow-latest-news-update-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थूक से चेहरे की मसाज: ग्राहक को क्रीम लगाने के बाद सैलून कर्मचारी ने हाथ पर थूका और... लखनऊ में घिनौना कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूक से चेहरे की मसाज: ग्राहक को क्रीम लगाने के बाद सैलून कर्मचारी ने हाथ पर थूका और... लखनऊ में घिनौना कारनामा
Sun, 16 Jun 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:15 PM IST
सार
लखनऊ में सैलून कर्मचारी का घिनौना कारनामा सीसीटीवी से बेपर्दा हो गया। यहां सैलूनकर्मी ने फेस मसाज कराने आए एक शख्स के चेहरे की थूक से मसाज की। शक होने पर ग्राहक ने सीसीटीवी चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Salon Worker
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सैलून कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सैलून कर्मचारी की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी की पुलिस से शिकायत की है।
दरअसल, सैलून कर्मचारी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई। फुटेज में सैलून कर्मचारी की पूरी हरकत सामने आ गई। इसके बाद पीड़ित ग्राहक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस से शिकायत की।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गैर समुदाय के नाई ने थूक लगाकर ग्राहक के चेहरे की मसाज कर दी। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस से शिकायत की और सैलून की फुटेज भी सौंपी है।
विज्ञापन
उन्नाव के कटियान निवासी पंडित आशीष कुमार पृथ्वीपुरम स्थित कृष्णा पीजी की कैंटीन में काम करते हैं। आशीष का आरोप है कि उसी पीजी में एक सैलून है। मंगलवार को आशीष शेविंग कराने गए थे। सैलून कर्मचारी मो. जैद ने शेविंग के बाद अपने हाथ में थूक लगाकर उनके चेहरे पर मसाज कर दी।

शक होने पर पीड़ित ने सैलून की फुटेज निकलवाई तो नाई की करतूत कैमरे में दिखी। शनिवार रात उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक आरोपी जैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।