फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salesman of lulu mall died in suspected condition

Lucknow News: लुलु माॅल के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 03 May 2023 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Salesman of lulu mall died in suspected condition
लखनऊ। लुलु माॅल के सेल्समैन आयुष गौतम (22) मंगलवार शाम पांच बजे अहिमामऊ स्थित किराये के मकान में बेसुध पड़ा मिला। इस दौरान युवक की महिला मित्र व उसके परिवारीजन मौजूद थे।
विज्ञापन


आननफानन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। महिला मित्र व उसके परिजन शव लेकर भागने लगे तो कर्मचारियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। देर शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाने में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के मलौली निवासी अशोक कुमार के मुताबिक, उनका बेटा आयुष लुलु मॉल में कर्मचारी है। इसी मॉल में सदरपुर करौला की एक युवती भी काम करती थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। आयुष अहिमामऊ के पास होटल कंफर्ट इन के पीछे किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे आयुष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला मित्र के परिजन उसे आननफानन लोहिया अस्पताल ले गए, जहां बताया कि उनका बेटा है। उसने फांसी लगा ली है। डॉक्टरों ने आयुष को तत्काल मृत घोषित कर दिया।
युवती ने मोबाइल से डिलीट किया सारा डाटा
देर शाम करीब सात बजे आयुष के परिजनों को इसकी सूचना मिली। अशोक के मुताबिक, जब वह अस्पताल पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि आयुष की मौत की पुष्टि के बाद उसके साथ आई युवती व उसके परिजन शव लेकर भागने लगे। उन्होंने दौड़ाकर पकड़ा और विभूतिखंड पुलिस को मामले की सूचना दी। कर्मचारियों ने युवती के पास से आयुष का मोबाइल, पर्स व अन्य जरूरी कागजात भी बरामद किया। अशोक के मुताबिक, उनके बेटे के मोबाइल से काफी डाटा भी डिलीट किया गया है।

गला घोंटकर मारने का आरोप
पिता अशोक ने आयुष की महिला मित्र व उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए देर शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। अशोक ने बताया कि यह बात उसे लोहिया के डॉक्टरों ने ही बताई है। आशंका है कि बेटे की हत्या महिला मित्र के परिजनों ने मिलकर की है। पुलिस से मामले की सही से जांच करने की मांग की है। एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed