फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salary of careless 11 ADO stopped, warning to BDO

Lucknow News: लापरवाह 11 एडीओ का वेतन रोका, बीडीओ को चेतावनी

Thu, 27 Jul 2023 06:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Salary of careless 11 ADO stopped, warning to BDO
गांवों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खराब प्रगति पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

दो दिन में प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने के आदेश, होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लॉकों में तैनात अधिकारी लापरवाह रवैया अपनाए हैं। समीक्षा में खराब प्रगति पर डीएम माला श्रीवास्तव की नाराजगी के बाद 11 एडीओ पंचायत का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है, जबकि संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सभी को दो दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अभियान एक जुलाई से चल रहा है। इस अभियान में पंचायतीराज विभाग की ओर से गांवों में झाड़-झंखार की सफाई, नालियों की सफाई, जलभराव से निजात सहित अन्य कार्यों को कराया जाना था, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण प्रगति बेहद खराब रही। डीएम ने प्रगति की समीक्षा की तो स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने प्रगति बेहद खराब मिलने पर अमावां, बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर, सतांव, खीरो, छतोह, रोहनियां, सरेनी, शिवगढ़, ऊंचाहार के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का जुलाई माह का वेतन रोक दिया। दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ ने भी सभी 11 ब्लॉकों के बीडीओ को खराब प्रगति पर नोटिस देकर जवाब मांगा है। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि 11 एडीओ का वेतन रोका गया है। काम में सुधार न आने पर वेतन बहाल नहीं किया जाएगा। साथ ही अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed