{"_id":"6a5fca099148b4587803eec8","slug":"salary-emerged-as-the-primary-concern-for-the-youth-at-the-job-fair-held-at-the-iti-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1839710-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं की पहली चिंता बनी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं की पहली चिंता बनी सैलरी
विज्ञापन
आईटीआई में लगे रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते प्रतिनिधि। -संवाद
लखनऊ। नौकरी की तलाश में रोजगार मेले तक पहुंचे युवाओं के लिए सिर्फ नौकरी मिल जाना ही काफी नहीं था। उनके सवालों में सबसे ऊपर था... वेतन कितना मिलेगा और काम के घंटे कितने होंगे?
अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार को सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त प्रयास से लगे रोजगार मेले में इंटरमीडिएट और आईटीआई पास युवाओं के बीच नौकरी से पहले वेतन को लेकर चिंता साफ नजर आई। साक्षात्कार के दौरान युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से पद के साथ वेतन और नौकरी की शर्तों की भी जानकारी ली।
बाराबंकी से पहुंचे महेश कुमार ने असाइन सर्विसेज कंपनी में बिजनेस डेवलपर मैनेजर पद के लिए साक्षात्कार दिया। उनका चयन भी हो गया, लेकिन वेतन कम होने के कारण उन्होंने जॉइन नहीं किया। मोहनलालगंज के अवधेश यादव ने बताया कि कंपनी में नौ से 10 घंटे की ड्यूटी के लिए 12 से 15 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। जबकि वह दो वर्ष के कार्यकाल में 25 हजार रुपये तक की नौकरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनियों के मानकों के आधार पर युवाओं का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों की योग्यता और कौशल के आधार पर वेतन निर्धारित किया गया है।
158 ने दिए साक्षात्कार, 55 का चयन
एक दिवसीय रोजगार मेले में लिफ्ट लाइफ लि., ऑर्गेनिक इंडिया प्रा. लि., कोटक महिंद्रा बैंक, एसएलएमजी बेवरेजेस और सत्या सोलर लि. कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 158 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें से 55 का चयन हुआ। चयनितों को 10 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।