फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sakshai maharaj writes letter over inaugration of a night club.

नाइटक्लब का उद्घाटन कर निशाने पर आए साक्षी महाराज ने उसे बंद कराने के लिए SSP को लिखा पत्र

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
sakshai maharaj writes letter over inaugration of a night club.
उद्घाटन करते साक्षी महाराज। - फोटो : amar ujala

एक नाइट क्लब का उद्घाटन कर चर्चा में आए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अब पत्र लिखकर लखनऊ एसएसपी से उसे बंद करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने की बात कहकर लाया गया था लेकिन खबरों से पता चला कि वो एक नाइट क्लब है। जिससे उनकी छवि को गहरा आघात पहुंचा है।

विज्ञापन


साक्षी महाराज ने 15 अप्रैल 2018 को लखनऊ के अलीगंज में एक नाइटक्लब का उद्घाटन किया था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साक्षी महाराज ने अपना बचाव करते हुए पत्र में लिखा है कि मुझे रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने हेतु उन्नाव जिले के रज्जन सिंह चौहान लेकर गए थे। मैं जल्दी में था, मुझे दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इसलिए मैं दो-तीन मिनट में फीता काटकर निकल गया। बाद में मुझे पता चला कि वो रेस्टोरेंट नहीं नाइटक्लब है।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने लिखा कि जब मैंने रेस्टोरेंट के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता से उसका (रेस्टोरेंट) लाइसेंस मांगा तो मुझे अभी तक नहीं मिला। जिससे मुझे लगता है कि ये अनधिकृत रूप से चलाया जा रहा था। ऐसे में मामले की जांच कराकर गलत पाए जाने पर उस तथा-कथित रेस्टोरेंट को बंद करवा दीजिए और दोषी लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी ने पत्र की कापी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को भी प्रेषित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed