{"_id":"5f132c12d67f2f11071d166e","slug":"saints-expresses-happiness-as-trust-approves-height-of-ram-mandir-to-be-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने पर संत समाज हर्षित, कहा- ट्रस्ट ने समझी करोड़ों भक्तों की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने पर संत समाज हर्षित, कहा- ट्रस्ट ने समझी करोड़ों भक्तों की भावना
Sat, 18 Jul 2020 10:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने पर भी ट्रस्ट ने अपनी मुहर लगाई तो संत-धर्माचार्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब राम मंदिर की ऊंचाई 128 फीट से बढ़कर 161 फीट की होगी। राम मंदिर में तीन के बजाय पांच गुंबद लगेंगे। ट्रस्ट के इस निर्णय के बाद रामनगरी का संत समाज हर्षित है।
विज्ञापन
संतो ने ट्रस्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया और कहा कि ट्रस्ट ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं का आदर करते हुए राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाकर अयोध्या की गरिमा के साथ न्याय किया है।
विज्ञापन
जगतगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि यह संतों के लिए प्रसन्नता की बात है। ट्रस्ट को धन्यवाद, अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास और महांमत्री चम्पत राय को धन्यवाद। करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ट्रस्ट ने समझा।
विज्ञापन
संत समाज ने कोई मानक नहीं तय किया था, लेकिन 128 फिट भगवान राम के साथ न्याय नहीं था। 161 फिट ऊंचाई कर संतों व राम भक्तों की इक्षाओं को ट्रस्ट ने समझा, अब राम मंदिर के साथ न्याय हुआ है।
महंत जनमेजय शरण बोले कि सभी धर्माचार्यों का मत था कि भव्य राम मंदिर बने। देश विदेश के राम भक्त की मांग थी कि राम जी के अनुरूप भव्य मंदिर बने। जिसे ट्रस्ट ने माना, उनको धन्यवाद।
राम जन्म भूमि के पुजारी सत्येंद्र ने भी राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाई जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि नव्य भव्य मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को साधुवाद। राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ने से अयोध्या की गरिमा भी बढ़ेगी।
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी ट्रस्ट के इस निर्णय से प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने संतों सहित राम भक्तों की भावनाओं का आदर करते हुए राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने का जो निर्णय लिया है वह अति प्रशंसनीय है। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा।
राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर अभियान छेड़ने वाले महंत परमहंस दास ने भी कहा कि राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने से अयोध्या की गरिमा के साथ ट्रस्ट ने न्याय करने का काम किया है ।
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में ऐसा राम मंदिर बनना चाहिए जो पूरे विश्व को एक संदेश देने का काम करे।
राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर अभियान छेड़ने वाले महंत परमहंस दास ने भी कहा कि राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने से अयोध्या की गरिमा के साथ ट्रस्ट ने न्याय करने का काम किया है ।
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में ऐसा राम मंदिर बनना चाहिए जो पूरे विश्व को एक संदेश देने का काम करे।