जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: साइना नेहवाल ने योगी को दी जीत की बधाई, जयंत चौधरी ने जताई नाराजगी
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इस पर नाराजगी जताते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें 'सरकारी शटलर' करार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइना ने शनिवार रात एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत के लिए बधाई दी। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक ट्वीट कर इस पर तल्ख टिप्पणी की। साइना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत की हार्दिक बधाई।
Hearty congratulations for thumping victory in Zila Panchayat Chairperson election in UP @myogiadityanath sir 🙏🙏 #ZilaPanchayatElectionUP2021
— Saina Nehwal (@NSaina) July 3, 2021
जिस पर जयंत ने बैडमिंटन में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली का प्रयोग करते हुए ट्वीट में कहा, 'सरकारी शटलर जनादेश को कुचलने की भाजपा की क्षमता का बखान कर रही हैं। मैं समझता हूं कि मतदाताओं को अपने निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी लोगों पर करारा ड्रॉप शॉट खेलने की जरूरत है।'
सरकारी shuttler recognises BJP skill in smashing peoples’ verdict!
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) July 3, 2021
I think voters need to play a subtle drop shot on celebs trying to influence their decisions! https://t.co/6rlxDk5I6L
गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 में से 67 जिलों में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई।'