फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara city is getting empty, paving the way for the formation of a new assembly

Lucknow News: खाली होने लगा सहारा शहर, नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ

Fri, 20 Mar 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sahara city is getting empty, paving the way for the formation of a new assembly
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट में सहारा हाउसिंग कंपनी की अपील खारिज होने के बाद स्वप्ना रॉय ने सहारा शहर को खाली करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इसकी जमीन पर नई विधानसभा बनने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। यहां सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास बनाने पर भी मंथन हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति विभाग के प्रभारी राम प्रसाद ने बताया कि निगम सुप्रीम कोर्ट में केस जीत चुका है। नगर निगम को सिर्फ जमीन से मतलब है। इस कारण स्वप्ना राय को सामान निकालने की अनुमति दी गई है। एक-दो दिन में पूरा सामान चला जाएगा।
विज्ञापन


लीज का 30 वर्ष का समय पूरा होने और शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में सहारा शहर को कब्जे में ले लिया था। लीज निरस्त करने के विरोध में सहारा कंपनी हाईकोर्ट गई। वहां से राहत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने भी 16 मार्च को अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभा बनने का रास्ता पूरी तरह साफ

सहारा शहर की जमीन पर नई विधानसभा बनाने में अब कोई कानूनी बाधा भी नहीं रह गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि जमीन पर क्या बनेगा, यह शासन और सरकार तय करेगी। लीज निरस्त होने के बाद नगर निगम ने जमीन को कब्जे में ले लिया था और अब सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने के बाद किसी तरह का कोई कानूनी विवाद भी नहीं रह गया है। नगर निगम की 170 एकड़ की जमीन सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed