फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sadhu yadav injured in a police encounter in Sitapur.

सीतापुर: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर साधु यादव की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

सीतापुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर साधु यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Sadhu yadav injured in a police encounter in Sitapur.
मुठभेड़ के बाद मौके पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी एनपी सिंह, स्वाट निरीक्षक व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर साधु यादव से बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसओजी, स्वाट सर्विलांस व थाना महोली पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में साधु यादव के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच व पुलिस की सयुक्त टीम की कोतवाली महोली के कैमा मोड़ के पास साधु यादव से आमना-सामना हो गया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई मे उसके पैर में गोली लगी और वो गिर गया। पुलिस ने मौका मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना: बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अति पिछड़ों और सामान्य वर्ग की लामबंदी कर सकती है पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना पर खुलासा: यूपी में 22 साल पहले थे 54 फीसदी ओबीसी, 30 फीसदी थे एससी, जानिए जातिवार आंकड़े


वह रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस टीम ने एक तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस सहित बाइक बरामद की है। साधु यादव पर हत्या के प्रयास, हत्या और गैंगस्टर सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed