फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sadguru Riteshwar Maharaj says knowledge made Hinduism supreme.

अयोध्या: सद्गुरु रितेश्वर महाराज बोले- नरेंद्र गिरि की मौत से सनातन संस्कृति को लगा धक्का

Tue, 28 Sep 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Sep 2021 04:28 PM IST
सार

ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि नरेंद्र गिरि मामले की जांच होनी चाहिए अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Sadguru Riteshwar Maharaj says knowledge made Hinduism supreme.
सद्गुरु रितेश्वर महाराज - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृंदावन से अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे ऋतेश्वर महाराज ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है। दोनों ही स्थितियों में सनातन संस्कृति को धक्का लगा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। साथ ही ऋतेश्वर महाराज ने देश में समान नागरिक संहिता कानून व सनातन संस्कृति की शिक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन


वे जानकी महल ट्रस्ट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने नरेंद्र गिरि की मौत पर कहा कि जो संत समाज और सनातन संस्कृति राष्ट्र को मार्ग दिखाता है, तनाव से मुक्ति देता है, लोभ से ऊपर उठने की बात करता है यदि उसी पीठ से ऐसी घटना हो तो निश्चित ही वह निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने आत्महत्या की है तो यह गलत है। हम आत्महत्या का समर्थन नहीं कर सकते। जिन्होंने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया होगा उन्हें कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए। आज आश्रमों में जो भी लोग पढ़ कर आ रहे हैं व कान्वेंट के पढ़े हुए हैं और गुरुकुल से शिक्षा नहीं ली है। ऐसे लोगों की दृष्टि धन, नारी व सत्ता पर रहती है। तमाम ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। आश्रम कब्जे किए जा रहे हैं। नारी को खड़ा करके संतों को बदनाम किया जाता है, उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, यह पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संत समाज व सनातन धर्मावलंबी इस घटना से आहत हैं अब आश्रम में शिष्यों का आगमन कैसे हो, उन्हें कैसे शिष्य बनाया जाए इस पर मंथन करना होगा। देश में अलग-अलग कानून बनाने के बजाय केवल एक कानून समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की आवश्यकता है साथ ही लार्ड मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर सनातन संस्कृति की शिक्षा व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।


यदि ऐसा नहीं हुआ तो अलगे बीस सालों में सनातन सरकारें नहीं आएंगी। मठ-मंदिर कब्जा होते रहेंगें। मां, बाप और गुरू की हत्याएं होती रहेंगी क्योंकि मैकाले की शिक्षा व्यवस्था ने अंग्रेजियत का बीज बोया है, जहां लाशों के ऊपर भी बस सफलता चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा गुरुकुल की शिक्षा से ही मूर्त रूप लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed