{"_id":"6ac94df0dfc5c7bb7904d01d","slug":"sa-apartments-unsafe-to-live-in-lucknow-news-c-13-lko1070-1959649-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसए अपार्टमेंट रहने के लिए असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसए अपार्टमेंट रहने के लिए असुरक्षित
विज्ञापन
लखनऊ। स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट में वजीरगंज के बारूदखाना क्षेत्र में बना अवैध एसए अपार्टमेंट रहने के लिए पूरी तरह असुरक्षित पाया गया है। तकनीकी एजेंसी ने अंतिम रिपोर्ट में जनसुरक्षा के मद्देनजर इमारत को ध्वस्त करने का सुझाव दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीती 28 सितंबर को इस अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक दरक गया था। इससे इमारत में रहने वालों और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। आननफानन लोग फ्लैटों से निकल आए थे। एलडीए ने क्यूए टेस्टिंग लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड से स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
हादसे वाले दिन ही विशेषज्ञ एजेंसी की सलाह पर बिल्डिंग को गिरने से बचाने के लिए अस्थायी जैकिंग की व्यवस्था भी की गई जिससे बड़ा खतरा टल सका। इसके बाद एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने भवन के कंक्रीट और पिलरों की मजबूती परखने के लिए विस्तृत नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (एनडीटी) की। जांच एजेंसी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि इमारत का ढांचा अब भार सहने की स्थिति में नहीं है। अपार्टमेंट रहने योग्य नहीं बचा है। हादसे की आशंका को टालने के लिए एजेंसी ने इसे गिराने की संस्तुति की है। एलडीए अधिकारी अब रिपोर्ट के आधार पर अपार्टमेंट को खाली कराकर विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।