फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on the death of pregnant lady in samar hospital

लखनऊ के इस अस्पताल में गर्भवती की मौत पर हंगामा, डॉक्टर-तीमारदार भिड़े

Tue, 21 Jan 2020 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jan 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
ruckus on the death of pregnant lady in samar hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में दुबग्गा मछली मंडी के पास स्थित समर हॉस्पिटल में रविवार देर रात इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया तो डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को तीमारदारों ने तहरीर देने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि तहरीर न लेते हुए पुलिस ने शव जल्द ले जाने का दबाव बनाया। गर्भवती के भाई ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है। सीतापुर मिश्रिख निवासी देशराज की पत्नी सावित्री (30) को प्रसव पीड़ा के बाद तीमारदार जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जांच में गर्भ में शिशु की मौत होने की पुष्टि की। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस बीच गर्भवती की हालत बिगड़ गई तो क्वीनमेरी रेफ र कर दिया। एंबुलेंस से तीमारदार मरीज को लेकर लखनऊ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती के भाई ने लगाया आरोप

गर्भवती महिला के भाई श्रवण का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने सस्ता व बेहतर इलाज का झांसा देकर रविवार देर रात मरीज को समर हॉस्पिटल पहुंचा दिया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत हो गई।

इससे नाराज तीमारदारों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसके बाद अन्य तीमारदार जुटे तो डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई के बजाय तीमारदारों को शव ले जाने का दबाव बनाने लगी।


 

पति का आरोप, ठेके पर मंगाया था मरीज

पति देशराज का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने रास्ते में क्वीन मेरी अस्पताल में भीड़ के चलते अच्छा इलाज न मिल पाने की बात कही। निजी अस्पताल में आसानी से बेहतर व सस्ता इलाज मिलने की बात कह छोड़ गया। वहां पहुंचते ही काउंटर पर 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए।

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
महिला के भाई श्रवण का आरोप है कि गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस बोली कि लाश लेकर जल्दी घर चले जाओ, बवाल करोेगे तो मुकदमा लिख देंगे। तीमारदारों की तहरीर भी नहीं ली।

तीमारदारों के आरोप गलत

तीमारदार अपनी मर्जी से मरीज को लेकर आए थे। उन्होंने हंगामा करते हुए स्टाफ को मारने के लिए दौड़ाया। इलाज में लापरवाही व मारपीट का आरोप गलत है।
- डॉ. अब्दुल मलिक, समर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल

मामले की कराएंगे जांच
गर्भवती महिला की मौत मामले में जांच कराई जाएगी। तीमारदारों की अभी लिखित शिकायत नहीं आई है।
- डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ

तीमारदारों ने नहीं दी तहरीर
मरीज की मौत की सूचना पर फोर्स संग पहुंचे थे। तीमारदारों के आरोप गलत है। तीमारदारों ने खुद तहरीर नहीं दी है।
- देशराज सिंह, दुबग्गा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed