नशे में धुत सिपाही का जमकर हंगामा, प्रोफेसर ने बनाया वीडियो तो गालियां देते हुए बोला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने नाम पूछते हुए वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी भड़क गया। बोला, बता देना डीआईजी से। उसने अपने अफसरों को भी गालियां दी और मौके से भाग निकला। दुर्विजयगंज निवासी प्रो. कीर्ति प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह अपने घर जा रहे थे, तभी राजेंद्रनगर के रानीगंज में राधिका देवी धर्मशाला के पास एक बाइक सवार पुलिसकर्मी नशे में राहगीरों को गालियां बक रहा था।
उन्होंने विरोध किया तो पुलिसकर्मी भड़क उठा। प्रोफेसर ने सिपाही का नाम पूछा तो वह गाली-गलौज करते हुए बाइक स्टार्ट करके जाने लगा। इस पर प्रोफेसर ने उसका हाथ पकड़कर नाम पट्टिका पढ़नी चाही जिस पर पुलिसकर्मी ने हाथापाई की।
उसकी नाम पट्टिका में अजीत सिंह लिखा हुआ था। प्रोफेसर ने अपने साथ के लोगों से सिपाही का वीडियो बनाने को कहा। लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे तो पुलिसकर्मी बोला, बता देना डीआईजी-पीआईजी को। इतना कहते हुए पुलिसकर्मी वहां से भाग निकला।
डिप्टी सीएम और मंत्री को भेजा वीडियो
प्रोफेसर का कहना है कि पुलिसकर्मी रकाबगंज से नाका की तरफ जा रहा था। वह कोरोना के प्रोटोकॉल का माखौल बना रहा था। उसने मास्क नहीं पहना था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहा था। टोकने पर उसने अपने ही अधिकारियों के प्रति अपशब्द कहे।
उसकी बाइक के आगे आधा-अधूरा नंबर लिखा था। उन्होंने पुलिसकर्मी का वीडियो डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और मंत्री ब्रजेश पाठक को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। नाका इंस्पेक्टर सुजीत दुबे का कहना है कि पुलिसकर्मी कौन था? इस बारे में जानकारी की जा रही है।