{"_id":"5d3599038ebc3e6c9e1b9562","slug":"ruckus-in-up-vidhansabha-over-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर सपा व कांग्रेस ने किया हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर सपा व कांग्रेस ने किया हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित
Mon, 22 Jul 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को यूपी विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस व सपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में सोनभद्र नरसंहार पर चर्चा करवाने की मांग की। वहीं, सपा ने पार्टी नेताओं की हत्या को लेकर चर्चा की मांग की। जिसे लेकर सदन में काफी देर तक नारेबाजी व हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सपा नेता संजय गर्ग ने पिछले दो महीने में सपा नेताओं की हत्या पर चर्चा कराने की मांग की जिसे अस्वीकार कर दिया गया। जिस पर सपा सदस्यों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सोनभद्र नरसंहार के मुद्दे पर चर्चा की मांग की और कांग्रेस महासचिव को 48 घंटे तक रोके रखने पर सवाल उठाया। कांग्रेसियों ने वेल में आकर नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।