फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in fatima hospital in lucknow

फातिमा अस्पतालः आधे टांके लगाकर प्रसूता को भेजा घर, हंगामा

Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
ruckus in fatima hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगा है कि उन्होंने सीजेरियन सर्जरी के बाद प्रसूता को आधे टांके लगाकर डिस्चार्ज कर दिया। टांके वाली जगह से पस आना शुरू हुआ तो तीमारदार ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। इस पर दोबारा टांके लगाए गए। 

विज्ञापन


नेहरू विहार कल्याणपुर निवासी अखिलेश की पत्नी नेहा (31) का 24 जून को फातिमा अस्पताल में सीजेरियन प्रसव कराया था। इसके बाद टांके लगाकर घर भेज दिया गया। महिला को टांके वाली जगह पर दर्द शुरू हो गया। पति ने पहले नजदीकी महिला अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने पट्टी खोली तो देखा कि काफी हिस्से में टांके नहीं लगे हैं। नाराज तीमारदार तीन दिन से फातिमा अस्पताल के चक्कर लगा रहा था, पर सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस  पर डॉक्टरों ने महिला को दोबारा टांके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। टांके खुद ही खुल गए थे। फातिमा अस्पताल की डॉ. कविता बंसल ने कहा कि तीमारदार के आरोप बेबुनियाद हैं। सीजेरियन प्रसव के बाद महिला तीन दिन तक अस्पताल में ही थी। उसके टांके घर में गलत तरीके से उठने-बैठने की वजह से खुले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed