फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTPCR to conduct 70 per cent investigation: Chief Minister Yogi

आरटीपीसीआर से कराई जाए 70 फीसदी जांच : मुख्यमंत्री योगी

Mon, 12 Apr 2021 02:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Apr 2021 02:18 PM IST
सार

- सीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 10 जिलों में कोविड नियंत्रण की समीक्षा
- कहा- गंभीर मरीजों को वर्चुअल आईसीयू से दिलाएं मदद, निजी अस्पतालों को बनाएं कोविड अस्पताल

विज्ञापन
RTPCR to conduct 70 per cent investigation: Chief Minister Yogi
कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 70 फीसदी नमूनों की जांच आरटीपीसीआर से करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मरीजों के लिए वर्चुअल आईसीयू से संवाद करें और निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाएं। किसी जिले में अगर कोई बड़ा अधिकारी कोरोना संक्रमित होता है तो उसकी जानकारी शासन को दी जाए। सीएम 10 जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना संक्रमण की स्थिति व बचाव के उपायों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, गौतमबुद्धनगर, बरेली व बलिया के अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बरतें। सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सीएम ने कहा कि निजी लैब के साथ संवाद करते हुए इनके सहयोग से टेस्टिंग बढ़ाई जाए। यह सुनिश्चित करें कि निजी लैब कोविड-19 की जांच निर्धारित दर पर ही करें। 
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश
- लखनऊ में एल-टू और एल-थ्री अस्पतालों में बेड की संख्या तेजी से बढ़ाएं और पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर सक्रिय रखें। कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक घर में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का कार्य कराएं। इस अभियान से नगर निगम व फायर ब्रिगेड को भी जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रयागराज में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाकर 500 बेड की व्यवस्था कराएं। जिला प्रशासन वहां जरूरी मानव संसाधन उपलब्ध कराए। एएलएस एंबुलेंस को भी कोविड कार्य में लगाएं।
- वाराणसी में एल-टू व एल थ्री अस्पतालों में बेड बढ़ाएं। मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। एचएफएनसी भी उपलब्ध कराया जाए। कोविड और नॉन कोविड अस्पताल अलग-अलग संचालित हों।

- कानपुर में टेस्टिंग क्षमता, बेड व वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाए। इसमें निजी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। 
- गोरखपुर में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने पर निजी लैब के खिलाफ कार्रवाई करें और एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम करें।
- झांसी में एल-टू व एल थ्री अस्पतालों में बेड बढ़ाने, गौतमबुद्ध नगर में निजी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने, बरेली में 300 बेड एल-टू और एल थ्री के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए। बलिया में वेंटिलेटर व एचएफएनसी सहित एल थ्री कोविड अस्पताल शुरू करने के भी निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed