फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rto's vehicle has out of norms

आरटीओ की गाड़ी में ही गिना दीं खामियां, हंगामा, केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
rto's vehicle has out of norms
लखनऊ। देवा रोड पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग केनाम पर किसान को अर्दब में लेना भारी पड़ गया। किसान ने तर्क देकर आरटीओ की गाड़ी में ही खामियां निकाल दीं। जिसके बाद मौके पर कई किसान पहुंच गए और हंगामा किया। उनके खिलाफ आरटीओ की ओर से चिनहट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन दल शुक्रवार को दो सिपाही व एक चालक संग चिनहट के शिवपुरी में वाहनों की जांच कर रहा था। आरटीओ के सिपाही दिनेश ने किसान बिंदु कुमार की गाड़ी भी चेक की। सारे कागजात पूरे थे। सिपाही दिनेश ने किसान बिंदु कुमार से गाड़ी का बीमा मांगा तो किसान ने बीमा कार्ड दिखाया। इस पर वह भड़क गया और किसान को थप्पड़ मारने तक की बात कह डाली। इसकेबाद किसान ने यूनियन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा को सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरटीओ ने मामला समझकर उसके लिए खेद जताया। मंडल अध्यक्ष से किसानों ने आरटीओ की गाड़ी की भी जांच करने को कहा जिसमें पाया गया कि उनकी गाड़ी में आगे बम्फर, बड़े से चार प्रेशर हॉर्न, गाड़ी की छत पर हूटर व दो तेज चमक वाली लाइटें लगी थीं और पीछे रेडियम पट्टी नहीं थी। आरटीओ की ओर से सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अभद्र व्यवहार के लिए चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed