फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE admission after election

चुनाव बाद होंगे आरटीई के दाखिले

Fri, 26 Apr 2019 01:44 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Fri, 26 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
RTE admission after election
शिक्षा के अधिकार अधिनियम
लखनऊ। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई, लेकिन स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया छह मई को मतदान के बाद ही शुरू होगी। वहीं सूची जारी होने के बाद काफी संख्या में अभिभावक विभाग का चक्कर काटते रहे। कई अभिभावकों का आवेदन रिजेक्ट होने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एनआईसी द्वारा आरटीई के दाखिले की सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई। सूची में करीब 19,600 अभिभावकों व उनके बच्चों का नाम है। सूची जारी होने के बाद ही काफी संख्या में अभिभावक दाखिले के लिए विभाग और स्कूल का चक्कर भी काटने लगे। हालांकि स्कूलों ने उन्हें वापस लौटा दिया। विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि 6 मई को होने वाले चुनाव के बाद ही बच्चों को दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव व्यवस्था के चलते प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की जा सकती। वहीं करीब तीन हजार से ज्यादा अभिभावकों के नाम रिजेक्ट की सूची में है। इन अभिभावकों के बच्चों को एक भी स्कूल आवंटित नहीं हुए। ऐसे अभिभावक विभाग में अपने बच्चों को स्कूल आवंटित करने के लिए चक्कर काटते रहे। इस बार आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन करने का एक ही अवसर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले सूची होगी अनुमोदित
एनआईसी ने ऑनलाइन सूची तो जारी कर दी लेकिन ऑनलाइन सूची को पहले जिलाधिकारी से अनुमोदन कराना होगा। अनुमोदन के पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूलों को दाखिले के लिए आदेश निर्गत किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि छह मई को होने वाले मतदान के बाद ही स्कूलों को दाखिले के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed