फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat offers prayer to Ramlala in Ayodhya.

अयोध्या: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी

Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या दौरे पर हैं। जहां वह दोपहर बाद हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
RSS Chief Mohan Bhagwat offers prayer to Ramlala in Ayodhya.
अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी ।रामलला के दरबार में पहुंचने पर पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें प्रसाद व रामनामा भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संघ प्रमुख को मंदिर निर्माण की अब तक की प्रगति से अवगत कराया। उनके साथ संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भैया जी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके पहले, संघ प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग शाखा में शामिल हुए। रामनगरी के कारसेवक पुरम में पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग शाखा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह देश भर से 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को शारीरिक वर्ग का अभ्यास कराया जा रहा है । यह 1992 के बाद पहली बार हुआ है जब अयोध्या में इतनी बड़ी शाखा लगाई गई है।


अभ्यास वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, कार्य समिति के सदस्य भैया जी जोशी, शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद, व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, संपर्क प्रमुख रामलाल और प्रचारक सुरेंद्र चंद्र भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed