{"_id":"672bdc6136326472e308254b","slug":"rs-446-lakh-recovered-from-accused-former-driver-lucknow-news-c-13-1-lko1103-941881-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरोपी पूर्व चालक के पास से 4.46 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरोपी पूर्व चालक के पास से 4.46 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
लखनऊ। मंत्री ओपी राजभर के डायमंड अपार्टमेंट पुराना किला सदर स्थित फ्लैट से लाखों की चोरी के मामले में बुधवार को हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी पूर्व चालक रामजीत को जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चार लाख 46 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं। यह रकम आरोपी ने मंत्री के चालक संजय राजभर के बैग से चोरी की थी।
संजय राजभर ने मंगलवार को हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, मंत्री के फ्लैट में दो सितंबर को चोरी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अंबेडकरनगर से पकड़ा था। संजय के मुताबिक दो सितंबर को सुबह नौ बजे मंत्री के यहां काम करने वाला एक अन्य चालक ग्राम मोहिउद्दीनपुर जगदीशपुर अंबेडकरनगर नगर निवासी रामजीत राजभर डायमंड अपार्टमेंट आया था। आरोपी ने फ्लैट की चाबी ली और उनके बैग से दो लाख 75 हजार रुपये नकद व जेवर चोरी किए थे। पीड़ित ने तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मंत्री ओपी राजभर की गाड़ी से करोड़ों की नकदी चोरी होने की सूचना वायरल हो गई। मंत्री के पुत्र अरविंद राजभर ने वीडियो जारी कर कहा, उनके फ्लैट से चालक संजय राजभर के जेवर व नकदी चोरी हुए थे।