फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 3.18 crore swindled from three people under the pretext of selling a business, an SUV, and a plot of land

Lucknow News: कारोबार, एसयूवी और प्लॉट बेचने के नाम पर तीन लोगों से 3.18 करोड़ ठगे

Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.18 crore swindled from three people under the pretext of selling a business, an SUV, and a plot of land
लखनऊ। जालसाजों ने कारोबार में साझेदारी, एसयूवी और प्लॉट बेचने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 3.18 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी, हजरतगंज और चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार निवासी कारोबारी राकेश मिश्रा के मुताबिक, वर्ष 2026 में उन्होंने अमेठी के जामो निवासी राहुल सिंह के साथ सुशांत गोल्फ सिटी में रियल एस्टेट का कारोबार शुरू किया था। दोनों ने 12.37 करोड़ रुपये निवेश किए। उन्होंने सेकंड हैंड एसयूवी खरीदने के लिए राहुल को अलग से 34.15 लाख रुपये दिए। आरोप है कि जून 2026 में लाभ होने के बावजूद राहुल ने न उन्हें एसयूवी दी और न मुनाफे में हिस्सा दिया। उन्होंने राहुल पर 2.89 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं, हजरतगंज निवासी शुभम रावत ने बताया कि उन्होंने चार अक्तूबर 2025 को सनी वर्मा के एक्सीलेंट कार सेल से 11 लाख रुपये में एसयूवी खरीदी थी। सनी ने तीन महीने तक मुफ्त मरम्मत की गारंटी दी थी। खरीद के 15 दिन बाद गाड़ी खराब होने पर वह उसे दुकान पर छोड़ आए। आरोप है कि बाद में गाड़ी वहां नहीं मिली। पता चला कि सनी ने कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौक निवासी पवन कुमार ने मऊ के घोसी निवासी अवनीत कुमार और उसके पिता बिहारी राम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। नाै मई को दोनों ने जमीन बेचने का सौदा किया था लेकिन रकम लेने के बाद जमीन के दस्तावेज फर्जी निकले। विरोध पर आरोपियों ने उनकी नौकरी एफसीआई में लगवाने की बात कही। आरोप है कि पिता-पुत्र ने 2026 तक उनकी नौकरी नहीं लगवाई। सभी थानों के प्रभारियों के मुताबिक, तीनों मामलों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed