{"_id":"66fe94ac1109363eea0a84b2","slug":"rs-296-crore-defrauded-from-seven-people-lucknow-news-c-13-lko1027-899468-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सात लोगों से 2.96 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सात लोगों से 2.96 करोड़ रुपये ठगे
Thu, 03 Oct 2024 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी, शेयर और प्रलोभन देकर सात लोगों से 2.96 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौक के हैदरगंज में रहने वाली मोहिनी रस्तोगी के मुताबिक कुछ दिन पहले वह फेसबुक के जरिये एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ी थीं। ग्रुप की एडमिन मनप्रीत गेरा थी। उन्होंने क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया था। झांसे में आकर उन्होंने कई मदों में 1.82 करोड़ रुपये क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो ठगों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया।
इनसे भी ठगे लाखों
- राजाजीपुरम के सी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड सरकारी बैंककर्मी प्रदीप कुमार गुप्ता को क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन कराने का झांसा देकर खाते से 17.75 लाख निकाल लिए।
- कैसरबाग के कारोबारी अतुल त्रिपाठी से व्यापारी दंपती ने निर्माण सामग्री के नाम पर 26.52 लाख रुपये हड़प लिए।
- कृष्णानगर के बरिगवां निवासी डॉ. ओमवीर सिंह की परिचित आसिफ नाजिम ने 50 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए।
- इंदिरानगर की अंजली सिंह से जालसाजों ने 8.92 लाख रुपये ऐंठ लिए।
- शेयर में निवेश के नाम पर महानगर के कर्नल गौरव सिंघल से 5.73 लाख की जालसाजी हो गई।
- क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर महानगर के चंद्र प्रकाश गौड़ से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।