फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 10.71 lakh cleared from the couple's account

Lucknow News: दंपती के खाते से 10.71 लाख रुपये साफ

Sat, 25 Apr 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 10.71 lakh cleared from the couple's account
गुडंबा। साइबर जालसाजों ने विकासनगर निवासी दंपती के खाते से 10.71 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ठगों के खाते फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार गोयल ने बताया कि 19 फरवरी को उनके यूको बैंक की अलीगंज शाखा के खाते से 5.80 लाख रुपये और उनकी पत्नी सीमा रानी गोयल के कुर्सी रोड शाखा के खाते से 4.91 लाख रुपये निकाल लिए गए। दंपती ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बैंक से पता चला कि पांच लाख रुपये पश्चिम बंगाल स्थित केनरा बैंक की कासिमनगर शाखा में तनजीर रहमान के खाते में ई-आरटीजीएस से भेजे गए हैं। वहीं, 80 हजार और 4.91 लाख रुपये पश्चिम बंगाल स्थित यूको बैंक की रामनगर शाखा में डोली सरदार के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने संबंधित बैंकों को सूचना देकर दोनों खाते फ्रीज करा दिया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed