फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF raid in yahiyaganj, equipment of 2.5 quintal recovered

रेलवे के चोरी के उपकरण बेच रहा था दुकानदार, 2.5 क्विंटल के उपकरण बरामद, पिता गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 05:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
RPF raid in yahiyaganj, equipment of 2.5 quintal recovered
गिरफ्त में सुभाष अग्रवाल - फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की आरपीएफ टीम ने गुरुवार को यहियागंज में रेल इंजन के चोरी का उपकरण बेचने वाले कबाड़ दुकानदार के पिता को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से तांबा व पीतल के बने 2.5 क्विंटल के उपकरण के साथ तीन बैटरी बरामद की गई। इनकी कुल कीमत 50 से 60 हजार के आसपास है।
विज्ञापन


मौके से सुभाष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बेटा शोभित अग्रवाल व उसका नौकर फरार हैं।  इससे पूर्व भी करीब एक टन चोरी का सामान बरामद किया जा चुका है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने यशवंत सिंह ने बताया कि बीते दो अगस्त को रेलवे का सामान चोरी करने वाले एक चोर को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर छापा मारा गया। चोरी का सारा सामान कबाड़ की इस दुकान पर बेचा जा रहा था। गुरुवार को यहियागंज बाजार में छापे के दौरान उनके साथ आलमबाग रेलवे स्टोर की निरीक्षक शिखा मलिक भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला

आरपीएफ ने गत दो अगस्त को आसपास में छापा मारकर रेलवे इंजन के तांबे और पीतल से बने उपकरणों की चोरी करने वाले चिताखेड़ा निवासी हरि कृष्ण पांडे को गिरफ्तार किया था। उसके पास से रेलवे ने करीब एक टन चोरी का सामान बरामद किया था, जिसकी कीमत 3.30 से चार लाख के आसपास आंकी गई थी। हरिकृष्ण पांडे ने पूछताछ में यहियागंज में शोभित अग्रवाल की दुकान पर चोरी का सामान बेचने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद छापा मारकर शोभित अग्रवाल के पिता सुभाष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

हरि कृष्ण पांडे पिछले लंबे समय से चोरी का सामान इनको बेच रहा था।  इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि हरि कृष्ण पांडेय रेल इंजन के जो तांबे पीतल के उपकरण चोरी करता था। तांबे की केबल जैसे प्रमुख उपकरण हैं। इसके अलावा ट्रेन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी भी चोरी की गई थी जिन्हें बरामद किया गया है। 

पिता बोला-दुकान मेरी है, मुझे गिरफ्तार कीजिए 
जैसे ही आरपीएफ की टीम यहियागंज में छापेमारी के लिए पहुंची तो शोभित अग्रवाल मौके से फरार हो गया। आरपीएफ को शोभित के पिता सुभाष अग्रवाल मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जबकि शोभित और उनके नौकर की खोजबीन शुरू कर दी गई है। आरपीएफ ने शोभित को बुलाने के लिए भी कहा-पर सुभाष अग्रवाल यह कहता रहा कि दुकान मेरी है मुझे गिरफ्तार करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed