फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RP Singh's father dies of corona at Medanta Hospital in Lucknow

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आरपी सिंह के पिता का कोरोना से निधन 

Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का बुधवार दोपहर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। वह कोरोना से संक्रमित थे।

विज्ञापन
RP Singh's father dies of corona at Medanta Hospital in Lucknow
आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का बुधवार कोरोना के चलते निधन हो गया। वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आरपी ने अपने ट्विटर हैंडिल से लिखा, बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं करें। ओम शांति ओम। बताते चले हाल ही में आरपी के साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के पापा प्रमोद कुमार चावला की भी कोरोना संक्रमित होने से मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन


पिता के साथ रहकर आरपी सिंह ने रायबरेली से बनाई थी पहचान 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह (रुद्र प्रताप सिंह) ने अपने पिता के साथ रायबरेली में ही पले-बढ़े और यहीं रहकर क्रिकेट सीखा, फिर टीम इंडिया का हिस्सा बनकर विश्व में जिले का नाम रोशन किया। आरपी सिंह ने अपनी अलग पहचान बनाई। बुधवार को उनके पिता एसपी सिंह का लखनऊ में निधन हो गया। वह आईटीआई से रिटायर हो चुके थे। इसकी खबर लगते ही जिले के खेल प्रेमियों के साथ ही आईटीआई कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


वर्ष 1985 में जन्मे आरपी सिंह अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरा नगर कालोनी में रहते थे। उनके पिता एसपी सिंह आईटीआई में कर्मचारी थे। मां गिरजा देवी गृहणी हैं। आरपी सिंह की दो बहनें हैं। पूर्व क्रिकेटर रुद्र प्रता की शुरुआती पढ़ाई नेहरू नगर स्थित एक स्कूल में हुई, फिर शांति निकेतन में आठवीं तक पढ़े। इंटर की पढ़ाई जीआईसी से पूरी की। आरपी सिंह का रुझान क्रिकेट की तरफ ज्यादा था। क्रिकेट कोच मो. अयाज बताते हैं कि आरपी सिंह ने वर्ष 1994 से 2000 तक उनसे क्रिकेट की कोचिंग ली। इसके बाद वह लखनऊ चले गए। वर्ष 2005 में आरपी को टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्होंने अपनी काबिलियत से बेहतर मुकाम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी सिंह के परिवार के काफी करीबी बीपी सिंह बताते हैं कि रुद्र प्रताप सिंह के पिता एसपी सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए आरपी सिंह ने भी खुद ट्वीट किया है। अंतिम संस्कार बाराबंकी जिले में सिद्धौर ब्लाक के पूरे बाला गांव में किया गया। पूर्व क्रिकेट के पिता के निधन से खेल प्रेमियों और आईटीआई कर्मचारियों में शोक है। मो. अयाज, बीपी सिंह, मो. फहीम, अश्विनी यादव, राम सजीवन, अभिनव प्रताप, अमित श्रीवास्तव, राजाराम पांडेय, सुनील तिवारी, अमति सिंह आदि ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed