फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion without preperation

सेतु निगम ने बिना तैयारी लागू किया डायवर्जन, गलत साइड में दौड़े वाहन, 25 की रात से लागू होगा डायवर्जन

Wed, 24 Feb 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Route diversion without preperation
122 करोड़ रुपये के बीबीएयू फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिए सेतु निगम ने बिना तैयारी के ही आधा-अधूरा डायवर्जन लागू कर दिया। इसके बाद वाहन गलत दिशा से चलना शुरू हो गए। खुद की लापरवाही छिपाने के लिए सेतु निगम ने अब 25 फरवरी से इसे लागू करने की बात कही है। एमडी अरविंद श्रीवास्तव ने दिक्कतों को देखते हुए यातायात पुलिस का सहयोग लेकर तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. ख्याति गर्ग की सहमति लेकर उप परियोजना प्रबंधक रोहन कुमार ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू कराया। जोकि, जरूरी साइनेज नहीं लगाने और ट्रैफिक मार्शल तैनात नहीं करने की वजह से शुरू ही नहीं हो पाया। वहीं एक लेन भी मशीन व दूसरा सामान रखने के लिए बंद कर दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि वाहन गलत दिशा से असुरक्षित तरीके से गुजरने लगे। इससे सेतु निगम के अधिकारियों की तैयारियों पर ही सवाल उठ रहे हैं। सेतु निगम के एमडी का कहना है कि निर्माण के समय वाहन चालकों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए जरूरी है कि पहले डायवर्जन को ठीक से लागू कराया जाए। इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। शाम को साइनेज लगाने का काम भी सेतु निगम ने शुरू करा दिया।
विज्ञापन

इस तरह से लागू रहेगा डायवर्जन
25 फरवरी से 31 अगस्त 2021 तक बीबीएयू फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसमें बिजनौर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक शहीद पथ की सर्विस लेन से तेलीबाग चौराहा होते हुए बंगला बाजार चौराहा की तरफ जाएगा। यहां से ट्रांसपोर्टनगर, पकरी पुल या बंगला बाजार की तरफ जाया जा सकेगा। इसी तरह बंगला बाजार की तरफ से आने वाला ट्रैफिक बिजनौर रोड की तरफ वापस शहीद पथ सर्विस लेन से वापस जा सकेगा। सहयोग के लिए सेतु निगम ट्रैफिक मार्शल तैनात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed