लखनऊ: बारावफात पर आज बदली रहेगी पुराने शहर की यातायात व्यवस्था, ऐसा है ट्रैफिक डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं रबी-उल-अव्वल (बारावफात) के मौके पर बुधवार सुबह मदहे-सहाबा जुलूस के मद्देनजर पुराने शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रवि शंकर निम ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक जारी रहेगा।
इधर न जाएं
- कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से मेफेयर तिराहा विक्टोरिया स्ट्रीट से नक्खास की तरफ।
- नक्खास तिराहा से नादान महल रोड/टुड़ियागंज की तरफ।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा व हैदरगंज (लाल माधव तिराहा) की तरफ।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की तरफ।
- हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा से नक्खास या ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग के रास्ते रकाबगंज पुल की तरफ।
- अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस तिराहा से मौलवीगंज के रास्ते रकाबगंज पुल की तरफ ।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ।
- कैसरबाग बस स्टेशन, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद चौराहा व अमीनाबाद चौराहा से झंडेवाला पार्क की तरफ।
- ऐशबाग पुल के रास्ते ऐशबाग ईदगाह, बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, एवरेडी तिराहा से हैदरगंज (लाल माधव) की तरफ ।
- राजेंद्रनगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की तरफ ।
- नाका चौराहा से राजेंद्रनगर होते हुए ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ।
- नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी के सामने से रकाबगंज पुल की तरफ।
इधर से जाएं
- कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से मेफेयर तिराहा से दाहिने अकबरी गेट या चौक/मेडिकल कॉलेज के सामने सेे।
- नक्खास तिराहा से अकबरी गेट या कमला नेहरू (मेडिकल क्रॉस) होकर।
- टुड़ियागंज तिराहा से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज व मंसूरनगर होकर।
- हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा से बुलाकी अड्डा या मिल एरिया होकर।
- मेडिकल कॉलेज चौराहा से सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर।
- अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस तिराहा से छतरी वाले चौराहा से नजीराबाद होकर।
- रकाबगंज पुल से नाका/मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर।
- कैसरबाग बस स्टेशन से कैसरबाग अशोक लॉट, श्रीराम रोड अमीनाबाद या सिटी स्टेशन के सामने से।
- ऐशबाग पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी/राजेंद्रनगर के रास्ते।
- बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया या एवरेडी होकर।
- एवरेडी तिराहा से मवैया/मिल एरिया तिराहे से बाएं राजाजीपुरम होकर।
- राजेंद्रनगर चौराहा से मोतीनगर/राजेंद्रनगर होकर।
- नाका चौराहा से नत्था तिराहा/मवैया होकर।
- नाका चौराहा से बांसमंडी/राजेंद्रनगर होकर।
एंबुलेंस को रहेगी छूट
सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित मार्ग पर वैकल्पिक मार्ग के अभाव में एंबुलेंस व फायरब्रिगेड के लिए छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल नंबर - 0522 2483800, 9454505155, 1073 पर संपर्क किया जा सकता है।