अलविदा की नमाज के चलते बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, देखें रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शिया समुदाय द्वारा आसिफी इमामबाड़ा में और सुन्नी समुदाय द्वारा टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम ने बताया कि यह बदलाव सुबह 10 बजे से नमाज समाप्त होने तक जारी रहेगा। इस दौरान चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस और शव वाहन को विशेष छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति यातायात कंट्रोल रूम के नंबर-0522-2483800 पर संपर्क कर सकते हैं।
इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड से कोई भी वाहन पक्का पुल नहीं जाएगा।
- पक्का पुल खदरा की तरफ तिराहा से यातायात पक्का पुल नहीं आएगा।
- हरदोई रोड से बडे़ वाहन व बसें बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद नहीं आएंगी
- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घंटाघर नहीं जा सकेगा
- नीबू पार्क से यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद नहीं जाएगा
-चौक तिराहे से सामान्य यातायात नीबू पार्क तिराहा नहीं जाएगा
- मेडिकल क्रॉस चौराहे से वाहन नीबू पार्क तिराहा नहीं जा सकेगा
- शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्का पुल नहीं जा सकेगा
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड रोडवेज बस ,जीप, कार, बाइक पक्का पुल नहीं आएंगी
- शाहमीना से हरदोई रोड जाने वाले बसें पक्का पुल नहीं जा सकेगी
इधर से जाएं
- सीतापुर रोड से वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर आईटी होकर जाएं
- पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पुल होकर जाएं
- हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जाएं
- कोनेश्वर से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास/हरदोई रोड होकर जाएं
- नीबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएं
- चौक तिराहे से कोनेश्वर चौराहा/मेडिकल क्रास होकर जाएं
- मेडिकल क्रास से चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगे
- शाहमीना से मेडिकल कालेज/डालीगंज पुल/आईटी होकर जाएं
- डालीगंज पुल से आईटी, कपूरथला होकर जाएं
- शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएं