फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion for heavy vehicles

Lucknow News: भारी वाहनों पर रोक, छोटी गाड़ियां रैंप से होकर जा सकेंगी

Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for heavy vehicles
रूमी गेट की मरम्मत के चलते यातायात पुलिस ने यहां एक महीने के लिए डायवर्जन लागू किया है। हालांकि जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। बुधवार को इसका पहला दिन था। पुलिस ने भारी वाहनों को तो बंधा रोड से भेजा, मगर छोटे वाहनों को रूमी गेट के बगल में बने रैंप से आने-जाने की अनुमति थी। हालांकि इस दौरान कुछ निजी बसें भी इधर से गुजरीं।
विज्ञापन

भारी वाहनों को टीले वाली मस्जिद के पास से ही बंधा रोड पर डायवर्जन दिया गया। जबकि छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं थी। यहां एक महीन तक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दावा है कि भारी वाहन चाहे वह सवारी वाले हों या माल वाहक सभी को बंधा रोड होकर ही जाना होगा। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। डीसीपी यातायात रईस अख्तर के मुताबिक मरम्मत कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को बदले रूट से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर बना अवैध स्टैंड
रूमी गेट के पास पुलिस की नाक के नीचे कार, बाइक, टेंपों के स्टैंड चल रहे हैं। इसके संचालकों ने नगर निगम व प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है। यह स्टैंड गेट के पास खाली पड़े मैदान पर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed