फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion due to maintenance

Lucknow News: बरौनी स्टेशन पर मरम्मत के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Route diversion due to maintenance
पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नये लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 02 से 05 दिसंबर तक प्रीनॉन इंटरलॉक कार्य और 06 से 08 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कुछ गाड़ियां निरस्त रहेेंगी, कुछ का रूट बदलेगा तो कुछ का समय बदलेगा।
विज्ञापन

बरौनी से 03 से 08 दिसंबर तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोंडिया से 04 से 09 दिसंबर तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बरौनी से 04 से 08 दिसंबर 2022 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 05 से 09 दिसंबर तक चलने वाली 02565 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इनकी कम हुई दूरी
बलिया से 05 दिसंबर को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा-बरौनी के मध्य 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी। ग्वालियर से 06 एवं 07 दिसंबर को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस छपरा में यात्रा समाप्त करेगी। बांद्रा टर्मिनस से 03 से 05 दिसंबर तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फ रपुर में यात्रा समाप्त करेगी। बरौनी से 07 एवं 08 दिसंबर को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस छपरा से चलाई जाएगी। बरौनी से 06 से 08 दिसंबर तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फ रपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदले मार्ग से चलेंगी
वहीं सहरसा से 06 से 08 दिसंबर तक चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। सियालदह से 06 से 08 दिसंबर तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मोकामा-पटना पाटलीपुत्र-छपरा के रास्ते चलेगी। बलिया से 06 से 08 दिसंबर तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-पाटलीपुत्र-पटना मोकामा के रास्ते चलेगी। डिब्रूगढ़ से 05 से 07 दिसंबर तक चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। लालगढ़ से 05 एवं 05 दिसंबर को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फ रपुर-समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलेगी। कटिहार से 05 से 07 दिसंबर तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। अमृतसर से 05 से 07 दिसंबर तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलेगी। नाहरलागुन से 06 दिसंबर को चलने वाली 22411 नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी। सहरसा से 07 दिसंबर 2022 को चलने वाली 15529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed