यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 19 से लखनऊ-वाराणसी रूट पर प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में सब वे निर्माण के चलते 19 मई से ब्लॉक लिया जाएगा। इससे उदयनगर-न्यू जलपाईगुड़ी पुरबिया, आम्रपाली, कृषक एक्सप्रेस सहित दर्जनभर से अधिक ट्रेनें 30 मई तक प्रभावित रहेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि 19 व 25 मई को कटिहार से चलने वाली 15707 व अमृतसर से चलने वाली 15708 आम्रपाली 20 व 25 मई को सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। वहीं 20 मई को आदर्शनगर दिल्ली से चलने वाली 15280 पूरबिया एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के मार्ग से चलेगी।
21 को 14016 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-भटनी के रास्ते, 25 मई को 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज सीवान के रास्ते चलेगी। 25 मई को 12554 वैशाली बदले मार्ग से चलेगी।
इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन
21 मई को लखनऊ से 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस बलिया तक जाएगी। यह बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी। ऐसे ही 22 मई को 15053 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस छपरा की जगह बलिया से चलकर लखनऊ आएगी।
29 मई को 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना होकर भटनी तक जाएगी। 30 मई को 15007 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी की जगह भटनी से ही चलकर लखनऊ तक आएगी।
रोककर चलेंगी ये ट्रेनें