Lucknow News: एनबीआरआई में खिले गुलाब, महके ग्लैडियोलस
प्रदर्शनी संयोजक डॉ. केजे. सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताएं आठ वर्गों (ए से एच) में आयोजित की गई हैं। इनमें कट फ्लावर, स्पेसिमन ब्लूम्स, पुष्प सज्जा, गमले के पौधे और फोटोग्राफी जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
संस्थानों, नर्सरियों, व्यक्तिगत उत्पादकों, महिलाओं, मालियों और विद्यार्थियों सहित 73 प्रदर्शकों की ओर से 510 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। हाइब्रिड टी, फ्लोरिबुंडा, पोलिएन्था, मिनिएचर गुलाब तथा ग्लैडियोलस की विविध किस्में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
प्रदर्शनी में एनबीआरआई द्वारा विकसित हर्बल उत्पाद, सूक्ष्मजैविक तकनीकें, बोन्साई, कैक्टस और संकटग्रस्त पौधों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही ‘पौधे एवं प्रदूषण’ विषय पर जागरूकता कार्नर तथा गुलाब और ग्लैडियोलस की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को भी प्रमुखता से रखा गया है।
- ये रहे प्रमुख पुरस्कार विजेता
सर्वश्रेष्ठ एचटी लाल, दुरंगा व पीला गुलाब का पुरस्कार रानी उपसम (होटल क्लार्क्स अवध) को मिला। धारीदार गुलाब में आईआईटी बीएचयू का केमिकल विभाग, गुलाबी गुलाब में सीएमएस स्टेशन रोड, सफेद व नारंगी गुलाब में एचएएल अयोध्या रोड, लैवेंडर–मॉव गुलाब में जनेश्वर मिश्र पार्क (एलडीए) तथा सर्वश्रेष्ठ ग्लैडियोलस स्पाइक का पुरस्कार रेखा देवी, आलमबाग को दिया गया।
प्रदर्शनी आमजन के लिए 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक खुली रहेगी। पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को शाम तीन बजे आयोजित किया जाएगा।

एनबीआरआई में खिले गुलाब, महके ग्लैडियोलस