फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roof of guest house damage and four labour injured

निर्माणाधीन गेस्ट हाउस की छत गिरी, चार मजदूर घायल

Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roof of guest house damage and four labour injured
मड़ियांव के मुबारकपुर गांव में निर्माणाधीन अवैध गेस्ट हाउस की छत बुधवार शाम अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मलबा हटवाकर मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक व ठेकेदार को थाने बुला लिया है। पूछताछ की जा रही है।
वहीं, सामने आया कि इस अवैध निर्माण की जानकारी एलडीए के क्षेत्रीय अभियंता सुभाष शर्मा को थी। इस पर विहित प्राधिकारी ने प्रकरण की जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, गोमतीनगर निवासी एनके सिंह चौहान का गेस्ट हाउस मुबारकपुर में बन रहा है। इसका ठेका उन्होंने रामजी सिंह को दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम शटरिंग के बाद ढलाई शुरू की गई। इस बीच अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त 22 मजदूर काम कर रहे थे। छत गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, घायलों में लखीमपुर खीरी के तुलसी (30), गौतम (20) और नंदलाल (35) के अलावा एक अन्य मजदूर है। ठेकेदार रामजी सिंह व मालिक एनके सिंह चौहान को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि शटरिंग काफी कमजोर थी, इसके कारण हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बीकेटी नवीन चंद्र ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एलडीए के क्षेत्रीय अभियंता को थी अवैध निर्माण की जानकारी
गेस्ट हाउस का निर्माण आईआईएम रोड से करीब तीन किमी. अंदर आबादी में हो रहा था। इस अवैध निर्माण की जानकारी एलडीए के क्षेत्रीय अभियंता सुभाष शर्मा को थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की। विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास का कहना है कि जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed