{"_id":"609c1bdd8ebc3e8dad0e4871","slug":"roeddar-eyes-looking-forward-to-eid-moon-s-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा चांद, ईद 14 को, चांद के दीदार को बेकरार रहीं रोजेदारों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा चांद, ईद 14 को, चांद के दीदार को बेकरार रहीं रोजेदारों की निगाहें
Thu, 13 May 2021 01:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 01:14 PM IST
सार
रमजान के मुकद्दस महीने में अल्लाह की रहमत हासिल करने और अपने गुनाहों की माफी के लिए पूरे महीने रोजे रखकर इबादत में गुजारने के बाद अब रोजेदारों को ईद का इंतजार है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद का चांद बुधवार को नहीं दिखा। अब ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बुधवार को इस्लामिक माह शव्वाल का चांद नहीं होने का एलान किया। मौलाना नकवी ने कहा कि 14 मई को पहली शव्वाल होगी व इंहेदामे जन्नतुल बकी 21 मई को होगा।
विज्ञापन
रमजान के मुकद्दस महीने में अल्लाह की रहमत हासिल करने और अपने गुनाहों की माफी के लिए पूरे महीने रोजे रखकर इबादत में गुजारने के बाद अब रोजेदारों को ईद का इंतजार है। ईद का चांद देखने की उलमा की अपील के बाद शाम को मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों की निगाहें चांद के दीदार को बेकरार रहीं। हर कोई आसमान में टकटकी लगाए चांद की एक झलक पाने की जद्दोजहद में दिखाई दिया।
विज्ञापन
मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने शाम को ईद का चांद न दिखने के एलान किया। इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी ईद का चांद न होने का एलान किया। ईद का चांद न होने पर रोजेदार मायूस जरूर हुए लेकिन उन्हें इस बात की खुशी ज्यादा थी कि उन्हें एक दिन और इबादत करने और रोजा रखने का मौका मिला है।
विज्ञापन