{"_id":"666d68947595b7298f0ff0f5","slug":"rod-implant-will-stop-pregnancy-for-three-years-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रॉड इम्प्लांट से अनचाहे गर्भ से मिलेगी निजात, तीन साल तक नहीं होगा गर्भधारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रॉड इम्प्लांट से अनचाहे गर्भ से मिलेगी निजात, तीन साल तक नहीं होगा गर्भधारण
Sat, 15 Jun 2024 03:40 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:40 PM IST
सार
कॉपरटी से महिलाओं को होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए एनएचएम के जरिये इस सुविधा की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत क्वीनमेरी अस्पताल से होगी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब महिलाएं रॉड इम्प्लांट से अनचाहे गर्भ से बच सकेंगी। उन्हें दूसरे परिवार नियोजन के उपाय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कहना है एनएचएम के अफसरों का। उनके मुताबिक महिलाओं के शरीर के किसी भी हिस्से में एक छोटा सा इम्प्लांट प्रत्यारोपित करने से तीन साल तक गर्भधारण नहीं होगा। यह सुविधा क्वीनमेरी अस्पताल में शुरू हो गई है। बचे अस्पतालों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कॉपरटी से महिलाओं को होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए एनएचएम के जरिये इस सुविधा की शुरुआत की है। विशेषज्ञों का कहना है यह इम्प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है। इम्प्लांट महिलाओं की बाजू में किया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार पर रार: ये हैं भाजपा की शिकस्त के 'विलेन'... कई सीटों के नतीजे चिंता का सबब; नहीं मिला इस समाज का वोट!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिसवालों ने चौकी में कारोबारी को पीटा और 50 हजार वसूले, मामला खुला तो पैरों के तले से जमीन खिसकी
निजी केंद्रों पर यह इम्प्लांट करीब पांच सौ रुपये में होता है। एनएचम के जरिये सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त में लगाया जा रहा है। क्वीनमेरी अस्पताल के बाद डफरिन, झलकारीबाई समेत अन्य महिला अस्पतालों में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अफसरों का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद इन अस्पातालों में सुविधा शुरू कर दी जाएगी।