फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robotic surgery to begin at Cancer Institute, budget allocates Rs 326 crore

Lucknow News: कैंसर संस्थान में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, बजट में मिले 326 करोड़

Thu, 12 Feb 2026 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery to begin at Cancer Institute, budget allocates Rs 326 crore
कल्याण सिंह सुपर स्पे​शियलिटी कैंसर संस्थान। 
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में जल्द रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत होगी। प्रदेश सरकार ने संस्थान को 326 करोड़ रुपये बजट में आवंटित किए हैं। इनमें से 150 करोड़ रुपये अकेले मशीन और उपकरणों के लिए हैं।
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि इस बजट से आधुनिक दा विंची रोबोट समेत अन्य उपकरण लिए जाएंगे। 30 करोड़ रुपये का प्रावधान रोबोट के लिए है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण ने बताया कि संस्थान में 40 करोड़ रुपये की लागत से लीनियर एक्सलरेटर मशीन लगाई जाएगी, जो कैंसर मरीजों को सटीक रेडियोथेरेपी देने में मददगार होगी। 30 करोड़ रुपये की लागत से ट्यूमर की सटीक स्थिति के आकलन के लिए सीटी सिमुलेटर लगाया जाएगा। बड़े निर्माण कार्यों के लिए संस्थानों को 36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 70 करोड़ रुपये वेतन और 70 करोड़ गैर-वेतन मद के लिए तय किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed