फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robotic surgery starts in sgpgi

संजय गांधी पीजीआई में शुरू हुई थायराइड की रोबोटिक सर्जरी

Tue, 15 Feb 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
robotic surgery starts in sgpgi
लखनऊ। एसजीपीजीआई में थायराइड की रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। इसमें मुंह के रास्ते गले के पास पहुंच कर सर्जरी की गई। मरीज को मंगलवार को छुट्टी दी जाएगी। बहराइच निवासी 35 साल की महिला महिला थायराइड की समस्या से पीड़ित थी। वह एसजीपीजीआई पहुंची तो इंडोक्राइन सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित अग्रवाल ने उसकी जांच की। मरीज को रोबोटिक सर्जरी की जानकारी दी गई। उसे नौ फरवरी को भर्ती किया गया और 11 को सर्जरी की गई। प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि ट्रांस ओरल रोबोटिक थायराइडेक्टोमी तकनीक में मुंह के रास्ते रोबोट की मदद से सर्जरी की जाती है। इसमें ऑपरेशन कर थायराइड ग्रंथि को निकाल दिया गया है। इस ऑपरेशन में गले में कोई कट या चीरे का निशान नहीं पड़ता है। डॉक्टरों का दावा है कि एसजीपीजीआई में यह सर्जरी रोबोट से पहली बार की गई है। सर्जरी करने वाली टीम में प्रो. अमित अग्रवाल के साथ डॉ. एस डब्बास, डॉ. विक्रम, डॉ. युवराज देवगन, डॉ. कपिल, डॉ. संचित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed