फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robot will clean

Lucknow News: 4500 का रोबोट बांटेगा दवा, ई वेस्ट से तैयार हेलमेट देगा सुकून

Wed, 14 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
robot will clean
लखनऊ। ई-वेस्ट से तैयार एडवरटाइजिंग रोबोट ने जब गलियों की साफ-सफाई, पेट्रोलिंग, मरीजों को दवा वितरण व प्रचार कार्य का प्रस्तुतिकरण दिया तो लोग दंग रह गए। लखनऊ मंडल के इस चयनित मॉडल को लेकर आए दसवीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष ने बताया कि मात्र 4500 रुपये की लागत से इस रोबोट को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उत्कर्ष ने बताया कि इसे बनाने में उनके शिक्षक अतेंद्र कुमार सिंह और परशुराम वर्मा ने मदद की है। यह मॉडल कम लागत में रोबोटिक तकनीक की मदद से दैनिक जीवन के कार्यों में मदद करेगा। उत्कर्ष इस मॉडल के साथ एक विशेष हेलमेट भी लेकर आए हैं, जिसमें एक पंखा और छोटा सोलर पैनल लगा है। यह माइनिंग व रोड कंस्ट्रक्शन में लगे इंजीनियर्स व श्रमिकों को गर्मी में सुकून देगा। नवाचार से प्रेरित कुछ ऐसे ही मॉडल लेकर बाल वैज्ञानिक 50वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में आए हैं। 18 मंडलों से आए 504 बाल वैज्ञानिकों के इन मॉडलों के मानदंडों पर आकलन 21 वैज्ञानिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुपर कंडक्टर से चली मैग्नेटिक लैबिटेशन ट्रेन
देवरिया से अर्जुन पांडेय गोरखपुर जंक्शन का फ्यूचर मॉडल लेकर आए जिसमें खास किस्म के सुपर कंडक्टर से बुलेट ट्रेन को सुपर स्पीड से चलाने की संभावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान अध्यापक ने वेस्ट से समझाई विज्ञान की परिभाषा
अध्यापक कैटेगरी में हापुड़ से मॉडल लेकर आए शिक्षक प्रवीन सैनी ने कचरे से तैयार मॉडल से वैज्ञानिक सिद्धांतों की परिभाषा समझाई। गेंद में स्टॉ डालकर भाप के नियम समझाए। वहीं, इंजेक्शन सीरिंज से दाब के नियमों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed