फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robot is working as waiter in a restaurent in Lucknow.

यूपी का पहला रेस्टोरेंट: जहां खास अंदाज में रोबोट परोस रहे खाना, खाने के बाद सेल्फी लेना नहीं भूल रहे लोग

Thu, 28 Sep 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Sep 2023 03:39 PM IST
सार

लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में रूबी और दीवा नाम के रोबोट ग्राहकों को खाना परोस रहे हैं। ऐसे में ये बच्चे और बड़ों सभी के लिए कौतूहल का विषय बन गए हैं। लोग आते हैं। खाना खाते हैं और उनके साथ सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं।

विज्ञापन
Robot is working as waiter in a restaurent in Lucknow.
रोबोट इस तरह से खाना डिलीवर कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिकित्सा जगत के बाद रोबोट तकनीक ने अब लखनवी रेस्टोरेंट में भी पैठ बनानी शुरू कर दी है। राजधानी लखनऊ के प्रमुख इलाके कपूरथला चौराहे पर इन दिनों लोग इस रेस्टोरेंट में रोबोट के हाथों का परोसा खाना खाने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट मैनेजर हिमांशु बताते हैं कि यह उत्तर प्रदेश का पहला रोबोट रेस्टोरेंट है। अगला कानपुर में खोले जाने की तैयारी है। दरअसल इस विचार का जन्म जयपुर में हुआ। राजस्थान में इस तरह के तीन रेस्टोरेंट हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार 25 हजार स्वयंसेवक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले




डियर गेस्ट द ऑर्डर हैज बीन डिलीवर्ड से हैव अ नाइस मील...
यहां रोबोट डॉल का नाम है रूबी और दीवा। जब ऑडर्र किसी टेबल तक पहुंचाना होता है तो इसके हाथों में रखी ट्रे पर रख दिया जाता है और वो फीड किए गए कोड के मुताबिक सही टेबल पर पहुंच जाती है। वहां पहुंचते ही वो अपने शब्दों में कहती है द ऑडर्र हैज बीन डिलीवर्ड। जैसे ही कस्टमर अपना ऑडर्र उठा लेता है। रूबी और दीवा हैव अ नाइस मील...कहते हुए वो फिर काउंटर पर पहुंच जाती है।

एक सेल्फी खुशियों वाली
रेस्टोरेंट में अपनी सहेली के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंची खुशी ने रूबी और दीवा के साथ खूब सारी सेल्फी लीं। खास बात है कि यहां आने वाले कस्टमर के चेहरे पर रूबी और दीवा को देखकर मुस्कान खिल जाती है। जब तक खाना आता है, तब तक लोग इन्हीं को अपने-अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहते हैं।

वेज-नॉनवेज से लेकर मॉकटेल और शेक तक
यहां के मेन्यू में मॉकटेल, शेक और विविध प्रकार के ड्रिंक्स तो है हीं साथ ही खाने के स्वाद में आपको मैक्सिकन, इटैलियन, एशियाई और इंडियन टेस्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed