{"_id":"5cfa49d8bdec22074a6afbbe","slug":"robbery-with-lady-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, दो मासूम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, दो मासूम घायल
Fri, 07 Jun 2019 04:57 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 07 Jun 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हरदोई रोड स्थित काकोरी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। वारदात के वक्त वह पति और बच्चों के साथ बाइक से घर जा रही थी। छीनाझपटी में बेटा और बेटी बाइक से सड़क पर गिर पड़े। ऐसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक उन्नाव में औरास थानाक्षेत्र के गागन बचौली निवासी अनुज शर्मा पत्नी निशा, बेटे तन्मय (6) और बेटी दृश्य (2) के साथ आईआईएम रोड पर स्थित मुबारकपुर रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन
वह बाइक से परिवार को लेकर गांव जा रहे थे। अभी हरदोई रोड स्थित काकोरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने निशा का पर्स छीना। छीनाझपटी के दौरान बाइक अनियंत्रित होते ही निशा के पास बैठा तन्मय और गोद से बेटी दृश्य छिटककर गिर गई। दोनों के सिर पर गहरी चोट आई है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश निशा का पर्स छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन