{"_id":"65b4e080c3662514d40499f1","slug":"robbery-in-transformer-factory-in-chinhat-lucknow-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रांसफार्मर फैक्टरी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 80 लाख का डाका, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रांसफार्मर फैक्टरी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 80 लाख का डाका, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक ट्रांसफॉर्मर फैक्टरी में डकैतों ने डाका डालकर 80 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चिनहट के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्टरी में शुक्रवार रात असलहों से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। कर्मचारियों को मारपीट कर बंधक बनाया। फिर करीब 80 लाख रुपये का कॉपर गाड़ी में भर ले गए। पुलिस ने डकैती की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संजीव अग्रवाल की चिनहट थाना क्षेत्र में देवा रोड पर बालाजी ट्रांसफार्मर नाम से फैक्टरी है। संजीव के मुताबिक फैक्टरी में शुक्रवार रात पांच मजदूर मौजूद थे। एक सिक्योरिटी गार्ड भी था। देर रात आठ-दस डकैतों ने फैक्टरी में धावा बोल दिया। गार्ड व मजदूरों को असलहे की नोक पर लेकर बंधक बनाया। दहशत फैलाने की लिए उनको पीटा भी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को 11 सीटें मिलने पर बोले अजय राय- ये अंतिम फैसला नहीं, बातचीत जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस में गठबंधन: गांधी परिवार के दखल के बाद तय हुईं 11 सीटें, अजय राय बोले-अभी बातचीत जारी
उसके बाद करीब 6500 किलो कॉपर का तार रिले गैस सिलेंडर व एक मजदूर का मोबाइल ले गए। पूरा माल एक ट्रक में लोड किया। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। प्रयास है कि जल्द आरोपी पकड़े जाएं।