फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery in Sultanpur: main accused vipin singh presented in court.

डेढ़ करोड़ की डकैती: मास्टरमाइंड गैंगस्टर के चेहरे पर दिखा खौफ, बोला- मेरा एनकाउंटर कर सकती है पुलिस

Sat, 07 Sep 2024 04:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2024 04:35 PM IST
सार

गैंगस्टर विपिन सिंह को पुलिस रिमांड के लिए रायबरेली जेल से सुल्तानपुर सीजेएम कोर्ट लाया गया। उसकी रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन
Robbery in Sultanpur: main accused vipin singh presented in court.
गैंगस्टर विपिन सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विपिन सिंह ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश होने के बाद आशंका जताई कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। विपिन के अधिवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाए। वह जब कोर्ट से बाहर निकल रहा था तो मीडिया से बातचीत में उसने बयान दिया।

विज्ञापन


28 अगस्त को शहर के ठठेरीबाजार में सराफ भरत जी सोनी की दुकान में लगभग डेढ़ करोड़ की डकैती पड़ी थी। उसके ठीक बाद अमेठी के भवानीपुर थाना मोहनगंज का रहने वाला गैंगस्टर विपिन सिंह 29 अगस्त को रायबरेली कोर्ट में एक पुराने केस मे जमानत उठाकर जेल चला गया था। पुलिस को वारदात के पहले दिन से ही विपिन पर संदेह था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की आज सीएम योगी से होगी मुलाकात, पांच नाम भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण


तीन सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद इस वारदात में शामिल सभी बदमाशों के नाम पुलिस को मिल गए, जिसके बाद ये शक यकीन में बदल गया कि विपिन ही डकैती का मास्टरमाइंड था। उसी ने रेकी की थी और वारदात के बाद डकैतों को सुरक्षित शहर से बाहर निकालने में मदद की थी।

पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए शनिवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। विवेचक ने कोर्ट में विपिन की सात दिन की रिमांड का आग्रह किया। इस पर अभी फैसला सुरक्षित रखा गया है। पुलिस को विपिन की रिमांड मिलती है तो उसे सोना बरामदगी के लिए सूरत ले जाया जाएगा। कोर्ट से निकलने के बाद विपिन ने पुलिस से एनकाउंटर की आशंका जताई है। हालांकि, इस पर पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed