{"_id":"60413f8d8ebc3ef10a331f96","slug":"robbery-case-seven-in-police-custody-lucknow-news-lko567952135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूरियर कंपनी में डकैती के मामले में सात हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूरियर कंपनी में डकैती के मामले में सात हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र की वीवीआईपी कॉलोनी रविंद्रपल्ली में एक्सप्रेस बिजी बीज नाम की कूरियर कंपनी के कार्यालय में सोमवार रात डकैती के मामले में पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब तक 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, अहम सुराग हाथ लग गए है। जल्द ही आरोेपियों को दबोच लिया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, पुणे की एक्सप्रेस बिजी बीज कंपनी का ब्रांच कार्यालय रविंद्रपल्ली में हैं जो ढाई महीने पहले ही खुला है। इसके पहले इंदिरानगर सी ब्लॉक में कार्यालय था। कंपनी के सुपरवाइजर आशीष, आलोक व कर्मचारी रवि सोमवार रात को दिनभर की नकदी का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे दो बाइक पर छह बदमाश वहां पहुंचे। आलोक व आशीष के मुताबिक, रात को 6 लोग जिनके चेहरे ढंके थे, अचानक कार्यालय में घुस आए। उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने असलहा निकाल लिया।
विरोध करने पर तीनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश कूरियर का कुछ कीमती सामान, 4.35 लाख रुपये नकद, इंटरनेट व कंप्यूटर से जुड़े सामान उठा ले गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बदमाश कार्यालय में रहे। सारा सामान बिखेर दिया। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत के मुताबिक इस मामले में दो दिनों के अंदर 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। जिसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले कोरियर कंपनी के कार्यालय के बारे में पूरी जानकारी रखे थे। पुलिस ने इस मामले में कई पुराने कर्मचारियों की कुुंडली भी खंगाली है। उसी के आधार पर कुछ को हिरासत में लिया गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों के कॉल डिटैल खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।