फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery absconding accused injured in encounter in lucknow

लखनऊ : डकैती का फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल, साल भर पहले लूटी थी जौहरी की दुकान  

Sat, 12 Mar 2022 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 01:12 AM IST
सार

पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। डीसीपी उत्तरी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
 

विज्ञापन
Robbery absconding accused injured in encounter in lucknow
मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुडंबा इलाके में ज्वेलरी शॉप में डकैती का फरार चल रहा आरोपी शुक्रवार रात पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। डीसीपी उत्तरी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर रात को गुडंबा प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र साहू व उत्तरी जोन की क्राइम टीम भाखामऊ इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक बाइक से आता हुआ दिखा। बिना नंबर की बाइक होने के कारण उसे रोका गया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में लग गई। एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक घायल बदमाश औरैया के अजीतमल के अनंतराम सोनाली गांव का रहने वाला मोनू पंडित है। उसने उन्नाव के कांशीराम कालोनी में ठिकाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले की थी ज्वेलरी शॉप में लूट
एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक जानकीपुरम के सेक्टर-जी निवासी अनुराग अवस्थी की अंजनी ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। जो कुर्सी रोड पर एसबीआई एटीएम के सामने है। एक साल पहले 30 अप्रैल को बाइक सवार चार बदमाशों ने शाम करीब 6.45 बजे आये। तीन लोग बाहर खड़े हो गये। एक दुकान के अंदर आया। उसने अंगूठी दिखाने को कहा।

इसी बीच उसके तीनों साथी दुकान के अंदर आ गये। तमंचा निकालकर धमकाने लगा। बदमाशों से हाथापाई शुरू की। बदमाशों ने दुकान में रखे जेवरात से भरे दो बैग लेकर भाग गये। वहीं पास में श्याम किराना स्टोर में पीयूष अग्रवाल था। उसने भी विरोध शुरू किया तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस अनुराग की तहरीर पर हत्या के प्रयास व लूट का मुकदमा दर्ज किया था।


कई मुकदमें दर्ज है मोनू पर
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा सतीश चंद्र साहू के मुताबिक मोनू पंडित पर उत्तरी जोन के डीसीपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। उसके खिलाफ गुडंबा में इस मुकदमें के अलावा लूट व हत्या केप्रयास के करीब 10 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें उन्नाव, सीतापुर, औरैया जिले के मुकदमें भी शामिल हैं। पुलिस इन जिलों से आपराधिक इतिहास मंगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed