फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways will purchase electric buses

Lucknow News: परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में

Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways will purchase electric buses
सिटी बस की तर्ज पर परिवहन निगम भी अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करेगा। बसों को फिलहाल दो सौ किलोमीटर के दायरे में चलाने की तैयारी है। इनके संचालन की तैयारियों के लिए रोडवेज के एक अफसर पुणे भेजे गए हैं, जहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर सर्वे कर वे रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसर बताते हैं कि पुणे में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा सबसे बड़ा है और वहां सधे हुए ढंग से बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उस मॉडल को लखनऊ में भी लागू करना चाहता है। इस काम के लिए प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) अजीत सिंह को पुणे भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वे वहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर आने वाली चुनौतियों के बाबत रिपोर्ट तैयार करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के बेड़े में 12 हजार के आसपास बसें हैं, जो डीजल से चलती हैं। रोडवेज प्रशासन सिटी बसों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसें भी चलाना चाह रहा है। इससे डीजल पर प्रतिवर्ष खर्च होने वाले करोड़ों रुपये की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

पांच शहर इलेक्ट्रिक बसों से जुड़ेंगे
इलेक्ट्रिक बसों को एक बार चार्ज करने पर दो सौ किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में अधिकारी पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसों को इस रेंज में चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें सीतापुर, अयोध्या, लखीमपुर, हरदोई, कानपुर शामिल हैं। इतना ही नहीं साधारण बसों से इनका किराया भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चुनौतियों का करना होगा सामना
अफसरों के अनुसार अंतरजनपदीय इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें चार्जिंग प्वॉइंट एक बड़ी समस्या है। एक चार्जिंग प्वॉइंट पर 1500 केवी का कनेक्शन लेना होगा, जिसके लिए ढाई करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। वहीं इलेक्ट्रिक बसें भी महंगी हैं। एक बस 85 लाख की है। ऐसे में 40 बसों के एक डिपो पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed