{"_id":"5db1cab58ebc3e015105d8f8","slug":"roadways-employees-will-get-dearness-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली गिफ्ट: रोडवेज के 30 हजार कर्मियों और सेवानिवृत्तों को महंगाई भत्ते का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली गिफ्ट: रोडवेज के 30 हजार कर्मियों और सेवानिवृत्तों को महंगाई भत्ते का तोहफा
Thu, 24 Oct 2019 09:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने बृहस्पतिवार को 30 हजार नियमित कर्मियों एवं सेवानिवृत्तों को दिवाली पर महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। यानी 15 महीने से बाकी महंगाई भत्ते की अवशेष धनराशि का नकद भुगतान करने का आदेश हो गया है। इसके लिए 22 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के मुताबिक एक अप्रैल 2018 से 30 जून 2019 तक के महंगाई भत्ते की शेष किस्त का भुगतान 25 अक्तूबर तक कर दिया जाएगा।
इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक सहित अन्य अफसरों को आदेश दिए गए हैं। साथ ही 35 हजार संविदा चालक एवं परिचालकों को भी वेतन का भुगतान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि शेष महंगाई भत्ते की किस्त का नकद भुगतान होने से एक कर्मचारी को 6000 से 18,000 रुपये और अधिकारी को 10,000 से 30,000 रुपये तक का फायदा होगा।
विज्ञापन