फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways conductor misbehave with bjp leader

भाजपा नेता, पुत्र को कंडक्टर बस लेकर चला गया

Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
roadways conductor misbehave with bjp leader
पुत्र समेत भाजपा नेता को बीच रास्ते में छोड़ कर बस रवाना
विज्ञापन

कैसरबाग डिपो के कंडक्टर की मनमानी, एमडी से की शिकायती पत्र
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर की नसीहत के बाद भी कंडक्टर एवं ड्राइवर नहीं सुधर रहे। कंडक्टर की मनमानी से भाजपा नेता एवं उनके बीमार पुत्र को आधे रास्ते में छोड़कर बस लखनऊ चली आई। भाजपा नेता प्राइवेट बस से कैसरबाग अड्डे पहुंचे। रोडवेज बस के कंडक्टर ने बस में छूटा सामान देने में भी अभद्रता की, जिसकी शिकायत निगम के प्रबंध निदेशक से की गई है।

निगम सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश अपने बीमार बेटे का लखनऊ में इलाज कराने के लिए मैगलगंज से कैसरबाग डिपो की बस से 8 अगस्त को लखनऊ आने के लिए सवार हुए थे। सीतापुर के बाद रास्ते में बस रुकी तो दोनो कंडक्टर को अवगत करा कुछ देर के लिए नीचे उतरे। लेकिन ड्राइवर को कंडक्टर का संकेत मिला तो बस को लेकर चल दिया। ओमप्रकाश का बैग बस में ही छूट गया था, जिसमें दवा संबंधी पर्चे थे। ओम प्रकाश प्राइवेट बस से कैसरबाग पहुंचे तो बैग मिल गया पर जिस डॉक्टर को दिखाना था वह लेट होने के कारण नहीं मिल सका। 9 अगस्त को ओम प्रकाश प्रबंध निदेशक से मिलने गए, पर वह नहीं मिले। तो उनके नाम शिकायती पत्र लिख कर उच्च अफसर को देकर घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर मामले की डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed