{"_id":"5dcb95c38ebc3e5b77222e60","slug":"roadways-bus-hits-a-bike-man-died-and-his-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत व बेटा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत व बेटा जख्मी
Wed, 13 Nov 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में मंगलवार सुबह रोडवेज बस ने ठाकुरगंज निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर रामकुमार पांडेय (48) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बेटे शुभम का इलाज चल रहा है। बाइक बेटा चला रहा था। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी के पास वीवीपैड के गोदाम का निर्माण हो रहा है। गंगा इंटर प्राइजेज गोदाम के निर्माण का काम कर रही है। ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी रामकुमार पांडेय निर्माण कार्य के लिए तैनात किए गए हैं। वह बेटे शुभम संग भरूहना स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को दोनों लोग सुबह बरिया घाट पर स्नान कर बाइक से लौट रहे थे। कटरा कोतवाली के बथुआ मोहल्ले के पास पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा के मुताबिक, सुबह हादसे की सूचना मिलते ही परिवारीजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। घर पर ताला बंद है। (इनपुट : मिर्जापुर संवाद)